Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs ENG 2nd Test Match Day 4: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 106 रन से हराया

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की है.

Ind vs Eng

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- बीसीसीआई)

IND vs ENG 2nd Test Match Day 4: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की है. चौथे दिन लंच के बाद इंग्लैंड की टीम 292 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई थी. वहीं भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन जोड़े और पहली पारी के आधार पर 398 रन की बढ़त हासिल कर ली. इसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई. जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. भारत ने इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 15-19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest