Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अखिलेश यादव को मिला भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने किया आमंत्रित

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है.

अखिलेश यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे

Bharat Jodo Nayay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. कई राज्यों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा में करीब 100 लोकसभा की सीटों से होकर गुजरेगी. वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है.

यूपी में इस जगह के लिए भेजा निमंत्रण

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है. बता दें कि यूपी में राहुल गांधी की यह यात्रा करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य के 20 जिलों से होकर गुजरेगी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी के प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, अमेठी, रायबरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर, लखनऊ, सीतापुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, हाथरस, अमरोहा, बुलंदशहर और आगरा से होकर गुजरेगी.

यूपी कांग्रेस ने की पूरी तैयारी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यूपी कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है. तो दूसरी ओर प्रदेश की 46 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने नए कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है , तो वहीं न्याय यात्रा के जरिए यूपी में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.

माना जा रहा है कि, जन समर्थन मिलने पर कांग्रेस को गठबंधन में ज्यादा सीटें मिलने की संभावना बढ़ेगी. इसके लिए यूपी कांग्रेस न्याय यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जुटाने की कोशिश कर रही है. चूंकि अखिलेश यादव ने पहले ही कांग्रेस के लिए 11 लोकसभा सीटें छोड़ने की घोषणा की है. ऐसे में कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है कि उसे यूपी में और सीटें मिलें.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: आरजेडी MLC रामबली सिंह की सदस्यता रद्द, सीएम नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ की थी टिप्पणी

11 दिनों तक यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 

कांग्रेस यूपी में 20 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. तो वहीं राहुल गांधी की इस यात्रा पर अब विपक्ष के सभी सहयोगी दलों की भी नजर गड़ी हुई है. खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 दिनों तक यूपी में रहेगी और करीब 19 से 20 जिलों को कवर करेगी. 25 फरवरी को आगरा होते हुए राजस्थान की ओर चली जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital