Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

RBI ने नहीं बढ़ाई रेपो रेट, जानें कैसे आपकी EMI पर पड़ता है असर

RBI MPC Result: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताया कि इस साल भी रेपो रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में लोन की ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी.

RBI MPC Result 2024: आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने एमपीसी मीटिंग के नतीजों का ऐलान कर दिया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों के बार में बताया कि इस साल भी रेपो रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. यानी रेपो रेट अब भी 6.5 फीसदी ही है. ऐसे में ईएमआई (EMI) में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने वाला है.

रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाया रेपो रेट

बता दें कि आरबीआई 8 फरवरी 2023 को रेपो रेट में इजाफा किया था. बीते साल रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 का इजाफा किया था. जिसके बाद अब तक 6 एमपीसी (MPC) की बैठक में इस दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है.

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट से अलावा रिजर्व रेपो रेट में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. इस वक्त रिजर्व रेपो रेट 3.35 फीसदी है. वहीं, एमएसएफ (MSF) और बैंक रेट 6.75 फीसदी पर बरकरार है. जबकि, SDF रेट 6.25 फीसदी है.

रेपो रेट कैसे डालता है EMI पर असर?

जिस दर पर देश का बैंक (केंद्रीय) कमर्शियल बैंक को पैसा उधार देता है, उसे रेपो रेट कहा जाता है. रेपो रेट का इस्तमाल मौद्रिक इंफ्लेशन को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. देखा जाए तो रेपो रेट का असर आम लोगों द्वारा बैंक से लिए गए लोन पर भी पड़ता है. रेपो रेट में जब कटोती होती है तो आम जनता के होम लोन और काल लोन की ईएमआई भी घट जाती है. वहीं, अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है तो होम लोन और कार लोन पर भी ईएमआई बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: UP में अखिलेश को झटका देने की तैयारी में जयंत, NDA में होंगे शामिल! जानें सियासी फाॅर्मूला

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में सफर के दौरान शख्स ने रेल मंत्री को दिया ये अनोखा आइडिया, 6 मिनट बाद ही मीटिंग के लिए आया बुलावा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital