Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मथुरा में दर्दनाक हादसा, कार-बस में टक्कर के बाद आग लगी, 4 लोगों की जलकर मौत

Mathura Road Accident: मथुरा में आज सुबह बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई.

Mathura Road Accident

आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन.

Mathura Road Accident: यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां के मांट थाना इलाके में आज सुबह माइल स्टोन 117 पर सुबह बस और कार में टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में कार सवार 4 लोग जिंदा जल गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया.

घटना में कार सवार जल कर मरने वाले 4 लोगों की अभी पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आज सुबह तड़के माइल स्टोन 117 पर कार और बस में टक्कर के बाद आग लग गई. सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार कार सवार अंदर ही फंस गए.

बस में सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है. कार में 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि बस में आग लगने के बाद सवारियों ने बस से कूदकर जान बचाई. इसमें से कई को चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital