Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस का PM मोदी ने किया स्वागत, रायसीना डायलाॅग में चीफ स्पीकर होंगे

Greece PM Kyriakos Mitsotakis Raisina Dialogue: ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस आज से शुरू हो रहे रायसीना डायलाॅग के चीफ स्पीकर होंगे. वे कल मंगलवार रात ही दिल्ली पहुंच गए थे.

Greece PM Kyriakos Mitsotakis Raisina Dialogue

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरिकोस मित्सोटाकिस और पीएम नरेंद्र मोदी.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Greece PM Kyriakos Mitsotakis Raisina Dialogue: ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस बुधवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे. यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. ग्रीस के प्रेसिडेंट आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहे रायसीना डायलाॅग के चीफ गेस्ट हैं. वे मंगलवार रात भारत पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया था.

रायसीना डायलाॅग में हिस्सा लेने के बाद मित्सोटाकिस मुंबई भी जाएंगे. उनके साथ ग्रीस के बिजनेसमैन भी भारत आए हैं. वहीं पीएम किरियाकोस आज सुबह पत्नी मारेवा के साथ राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उन्होंने प्रेसिडेंट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आना सौभाग्य की बात है. हमारे लिए रणनीतिक साझेदारी विशेष महत्व रखती है.

ये भी पढ़ेंः भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, 26 फरवरी से 1 मार्च तक विदेश दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में देंगे लेक्चर

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए बयान में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीस के पीएम के लिए लंच होस्ट करेंगे. इसके बाद दोनों नेता डेलिगेशन के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे.

40 साल बाद कोई भारतीय पीएम ग्रीस गया था

बता दें कि पीएम मोदी भी अगस्त 2023 में ग्रीस गए थे. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत हो रही है. आखिरी बार 2008 में ग्रीस का पीएम भारत आया था. इसके बाद पीएम मोदी 2023 में एथेंस गए थे. ग्रीस के अखबार एकाथिमिरनी के अनुसार पीएम मोदी 40 साल बाद एथेंस गए थे. यानी 40 साल पहले कोई भारतीय प्रधानमंत्री एथेंस पहुंचे थे.

ये भी पढ़ेंः आज 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान, पंजाब में पुलिस की झड़प, पंधेर बोले- हम शांतिप्रिय लोग, हमे दिल्ली जाने दें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital