Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Trigrahi Yog: दुर्लभ त्रिग्रही योग से इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसी को रोजगार तो किसी को मिलेगा संतान सुख

Trigrahi: 2022 के दिसंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनने जा रहे हैं. कुछ राशियां तो ऐसी है, जिनमें एक के बाद एक कई ग्रह अपना गोचर करेंगे.

Trigrahi Yog: 2022 के दिसंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनने जा रहे हैं. कुछ राशियां तो ऐसी है, जिनमें एक के बाद एक कई ग्रह अपना गोचर करेंगे. ऐसे में इन ग्रहों का मेल कुछ अलग ही खेल दिखा सकता है. इन्हीं राशियों में से एक है धनु राशि.

इस राशि में दिसंबर माह की 3 तारीख को जहां बुध ग्रह गोचर करेंगे, वही इसके दूसरे ही दिन 5 दिसंबर को शुक्र भी इस राशि में चले जाएंगे. और तो और बुध और शुक्र के बाद 16 दिसंबर को सुर्य भी इस राशि में अपना गोचर करने वाले हैं.

तीनों ग्रहों का यह राशि परिवर्तन धनु राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा, हालांकि इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन इन 12 राशियों में 3 राशियां ऐसी भी है जिन्हें इस त्रिग्रही योग से अच्छा खासा लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं वह 3 लकी राशियां कौन सी है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि में ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग इस राशि के लोगों की तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा. इस राशि वालों की कुंडली में दूसरे भाव में बनने वाला यह योग अचानक से कोई बड़ा धन लाभ दे सकता है. इसके अलावा शिक्षा, मीडिया, संचार, संगीत और फिल्म उद्योग में अभिनय जगत से जुड़े लोगों के लिए विशेष तौर पर फायदेमंद रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: Tips For Luck: गुलाब से पूरे होंगे ख्वाब, मंगलवार के दिन करना होगा यह काम

मीन राशि (Pisces)
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि मीन राशि के लिए यह त्रिग्रही योग उनके पेशेवर जिंदगी के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है. चूंकि दसवें स्थान को कुंडली में कर्म का स्थान माना जाता है. ऐसे में इस योग के दसवें स्थान में बनने के कारण, इन्हें नौकरी और व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी. वही उनकी मानसिक क्षमता मजबूत होगी और यह चुनौतीपूर्ण निर्णय भी पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
इस राशि की कुंडली में चौथे स्थान पर बनने वाला यह योग धन-संपत्ति और माता के सुख को बढ़ाने वाला है. योग के दौरान इस राशि वाले नए वाहन, जमीन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं. व्यापार में भी यह योग लाभकारी है. वहीं संतान से सुख की प्राप्ति होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital