Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से मृतकों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50 हजार का ऐलान. कल अस्पताल जाएंगे गृह मंत्री.

Kolkata Durga Puja stampede PM Modi Amit Shah condolence
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की शाम हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

‘कोलकाता की घटना अत्यंत पीड़ादायक’: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, ‘कोलकाता में हुई भगदड़ अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों.


पीएम मोदी ने आगे कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है.

गृह मंत्री ने बंगाल के सभी कार्यक्रम किए स्थगित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है. शाह ने कहा कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है. उन्होंने बंगाल में अपने अगले दिन के सभी पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और वे कोलकाता पहुंचकर अस्पताल में घायलों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की.

बारिश के बीच पंडाल ढहने से मची थी भगदड़

उल्लेखनीय है कि उत्तर कोलकाता के गिरीश पार्क थाना क्षेत्र स्थित चोरबागान (शारदा पार्क) पूजा पंडाल में भारी बारिश के दौरान अचानक उमड़ी भीड़ के दबाव से ढांचे का एक हिस्सा ढह गया था. इसके बाद निकास द्वार पर मची भगदड़ में 17 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए. घायलों का उपचार कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital