Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महिलाओं के मुद्दों पर बनी Kiran Rao की फिल्म Laapataa Ladies पर करण जौहर का आया जबरदस्त रिव्यू, Advance Booking शुरू

Laapataa Ladies Advance Booking: किरण राव अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं, जिन्हें फैंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आपको बता दें 1 मार्च को फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

laapataa ladies

laapataa ladies

Laapataa Ladies Advance Booking: किरण राव अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं, जिन्हें फैंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आपको बता दें 1 मार्च को फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को जीओ स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया गया है.

करण जौहर ने ‘लापता लेडीज’ के लिए कही यह बात

करण जौहर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लापता लेडीज का पोस्टर साझा किया. पोस्टर के साथ निर्माता ने कैप्शन में अपना रिव्यू देते हुए कहा, ‘किरण राव और आमिर खान की यह फिल्म बहुत शानदार है. यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है. मैं दावा करता हूं कि जब वर्ष 2024 के अंत में जाकर देखेंगे, तो लापता लेडीज सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल रहेगी.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

उन्होंने आगे कहा, ‘किरण राव ने इस फिल्म को सहजता से निर्देशित किया है. ‘लापता लेडीज’ कॉमेडी, इमोशनल और संस्पेंस से भरपूर है. निर्माता, लेखक और फिल्म की पूरी टीम ने सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है. निर्माता ने दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हुए कहा, इस सप्ताहांत आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे छोड़ें और इस फिल्म को देखें. ‘लापता लेडीज’ की पूरी टीम को बधाई. किरण राव और आमिर खान को शुभकामनाएं.’

जानें फिल्म ‘लापता लेडीज’ के बारे में

किरण राव की फिल्म की बात करें, तो ‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है. इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है. लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं. जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital