Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भाजपा की पहली सूची में एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार, जानें कौन हैं अब्दुल सलाम जिन्हें पार्टी से मलप्पुरम से बनाया प्रत्याशी

Abdul Salam BJP Muslim Candidate Lok sabha Election 2024: भाजपा ने केरल के मलप्पुरम से अब्दुल सलाम को प्रत्याशी बनाया है.पार्टी ने कल जारी की पहली सूची में एकमात्र मुस्लिम को मैदान में उतारा है.

Abdul Salam BJP Muslim Candidate Lok sabha Election 2024

भाजपा ने मलप्पुरम सीट से अब्दुल सलाम को बनाया प्रत्याशी.

Abdul Salam BJP Muslim Candidate Lok sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में 195 नाम शामिल है. वहीं कई दिल्ली समेत कई राज्यों में दिग्गज नेताओं के टिकट भी काटे गए हैं. इन 195 नामों में भाजपा ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को भी मैदान में उतारा है. उनका नाम अब्दुल सलाम है. पार्टी ने इन्हें केरल की मलप्पुरम सीट से प्रत्याशी बनाया है. आइये जानते हैं कौन हैं भाजपा की पहली सूची के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम.

भाजपा ने पहली सूची में केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 12 पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. अब्दुल सलाम की पहचान भाजपा के सेकुलर चेहरे के तौर पर की जाती है. हालांकि मलप्पुरम से उनका नाम काफी दिनों से चर्चा में था. आखिरकार भाजपा ने पहली सूची में उन्हें जगह भी मिल गई. अब्दुल सलाम केरल के तिरूर के रहने वाले हैं. 68 साल के अब्दुल सलाम ने 2016 के विधानसभा चुनाव में केरल के मेमोम सीट से चुनाव लड़ा था. उस समय वे कालीकट यूनिवर्सिटी के वीसी थे. जब उन्हें वीसी बनाया गया तो विवि की स्टूडेंट यूनियन उनके खिलाफ हो गई थी. वे स्टूडेंट पाॅलिटिक्स के खिलाफ माने जाते हैं. वीसी के पद से रिटायर होने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए.

स्टूडेंट पाॅलिटिक्स के खिलाफ रहे हैं अब्दुल सलाम

भाजपा के टिकट पर वे मेमोम से 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़े. 2021 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 6 करोड़ 47 लाख रुपये है उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. अब देखने वाली बात यह है कि बीजेपी की अगली सूची में कितने मुस्लिम उम्मीदवारों को जगह मिलेगी. जानकारी के अनुसार भाजपा 543 लोकसभा सीटों में से 400 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital