Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने 2021 की जनगणना आंकड़े किए जारी

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) ने 2021 की जनगणना के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि इंग्लैंड और वेल्स में ईसाइयों की कुल आबादी अब 46.2 प्रतिशत (2.75 करोड़) रह गई है. 2011 में यह 59.3 प्रतिशत थी. इस तरह ईसाइयों की आबादी में 13.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इंग्लैंड और वेल्स में मुस्लिम आबादी हिंदुओं की संख्या से तेजी से बढ़ी है. 2021 के जनगणना के अनुसार मुस्लिमों की जनसंख्या यहां 6.5 प्रतिशत है जोकि करीब 3.9 मिलियन है. जबकि 2011 के सर्वे में यह जनसंख्या 4.9 प्रतिशत थी जोकि करीब 2.7 मिलियन थी. मुस्लिम आबादी में करीब 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. आंकड़ों पर गौर करें तो हिंदू आबादी इस बार के जनगणना में 1.7 प्रतिशत दर्ज किया गया है जोकि करीब एक मिलियन है. जबकि 2011 में हिंदुओं की आबादी करीब 1.5 प्रतिशत था जोकि करीब 8 लाख 18 हजार के करीब थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital