Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्त…”- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा दावा

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह के खिलाफ जाकर चयन पैनल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को नहीं रखा गया.

adhir ranjan chowdhary

अधीर रंजन चौधरी

Adhir Ranjan Chowdhury on New Election Commissioner: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग (EC) के चुनाव आयुक्त के नाम की घोषणा से पहले बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू के नाम चुनाव आयुक्त के लिए तय हुए हैं.

गुरुवार यानी आज पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए बैठक हुई थी. वह चुनाव प्रचार छोड़ कर दिल्ली पहुंचे. ऐसा इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ये रिक्तियां नहीं होनी चाहिए थीं. उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सलाह के खिलाफ जाकर चयन पैनल में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को नहीं रखा गया.

ये भी पढ़ें- पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ ने मचा दिया था तहलका, फर्स्ट शो के लिए लोगों ने खाई थीं लाठियां, 14 मार्च को हुई थी रिलीज

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने आगे कहा, “बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे.” कांग्रेस के नेता ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मैंने पहले ही सूची मांगी थी, ताकि हम जांच कर सकें, मगर वह मौका मुझे नहीं मिला. वह बोले कि मुझे 212 नामों की सूची दी गई थी. रातों-रात 212 लोगों के बारे में जानकारी जुटाना संभव नहीं था. कमेटी में बहुमत सरकार के पास है. यानी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति सरकार के मुताबिक ही होगी.

आज हुई बैठक

बता दें कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए आज नई दिल्ली में 7, लोककल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास में बैठक हुई, जिसमें पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे. बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने पहले से ही चुनाव आयुक्तों के नाम तय कर रखे थे. अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है. जल्द ही आधिकारिक रूप से नए चुनाव आयुक्तों के नामों का एलान हो सकता है.

खाली हैं दो चुनाव आयुक्तों के पद

हाल ही में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के सेवानिवृत्त होने और अरुण गोयल के इस्तीफा देने के कारण चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्तों के पद रिक्त हैं. इन्हीं पदों पर नियुक्ति के लिए आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital