Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. मलबे में अभी भी 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

delhi-chawri-bazar-building-collapse-rescue-operation

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही

Delhi Chawri Bazar Building Collapse: पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास पैवालान इलाके की गली सत्तारा स्थित शीश महल में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका है. दमकल विभाग के मुताबिक, अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सुबह 9:50 बजे मिली इमारत गिरने की सूचना

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे गली सत्तारा के शीश महल इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली थी. यह जगह चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने बताई जा रही है.

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. इनमें तीन वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम शामिल है. अधिकारियों के मुताबिक, इमारत निर्माणाधीन थी और उसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसके बाद अतिरिक्त दमकल गाड़ियों और अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया.

फिलहाल बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को तलाश रहे हैं. पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. वहीं, बाकी लोगों की तलाश जारी है.

चांदनी चौक के ऐतिहासिक टाउन हॉल का हिस्सा भी ढहा

चावड़ी बाजार में इमारत गिरने की घटना के बीच चांदनी चौक की ऐतिहासिक टाउन हॉल बिल्डिंग का एक हिस्सा भी ढह गया है. इसके बाद ऐहतियात के तौर पर ऐतिहासिक इमारत को फिलहाल बंद कर दिया गया है. यहां मेंटेनेंस का काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें- अग्निवीर योजना पर मोदी सरकार का नया दांव! केंद्र के नए फैसले पर CJP एक्टिविस्ट की तीखी प्रतिक्रिया- मास्टरस्ट्रोक या यू-टर्न?

करीब 160 साल पुरानी यह इमारत दिल्ली के इतिहास की कई अहम घटनाओं की गवाह रही है. एक समय दिल्ली नगर निगम का मुख्यालय भी इसी इमारत में हुआ करता था. टाउन हॉल के एक हिस्से के ढहने के बाद इसकी सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल इमारत को बंद रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital