Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दोनों देशों के बीच खेली जाएगी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज

IND vs AUS 5 Match Test Series 2024-25: टीम इंडिया इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. नवंबर के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी.

Team India

टीम इंडिया (फोटो- एक्स)

IND vs AUS 5 Match Test Series 2024-25: टीम इंडिया इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. नवंबर के अंत में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पर्थ में इस टेस्ट सीरीज का उद्धाटन मैच खेला जाएगा. दोनों देशों की बीच खेली जाने वाली इस बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी को इस सीरीज के लिए वेन्यू के रूप में चुना गया है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज

इस रिपोर्ट के मुताबिक, पर्थ में टेस्ट सीरीज का उद्घाटन मैच खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा. जो डे-नाइट मैच होगा. ब्रिस्बेन में तीसरा मैच होगा. वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी मेलबर्न में किया जाएगा और आखिरी टेस्ट मैच नए साल का सिडनी में खेला जाएगा. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अगली सीजन के लिए शेड्यूल को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है. इस महीने के अंत तक शेड्यूल की तारीखों का ऐलान हो सकता है.

पिछली 4 टेस्ट सीरीज में हावी रही है टीम इंडिया

साल 1991-92 के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक दूसरे से खेलेंगी. ऑस्ट्रेलिया ने उस दौरे में भारत को 4-0 से हराया था. वैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया पिछली 4 टेस्ट सीरीज में काफी हावी रही है. चोरों ही सीरीज में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत ने बैक टू बैक दो टेस्ट सीरीज जीती है. 2018-19 और 2020-21 में भारत ने कंगारू टीम को 2-1 के अंतर से पटखनी दी थी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है भारत

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप राउंड में भारतीय टीम अभी तक एक भी सीरीज नहीं हारी है. दो बार के डब्ल्यूटीसी के उपविजेता ने नए राउंड में अपने अभियान की शुरुआत पिछेल साल वेस्टइंडीज दौरे के साथ शुरू की थी. जहां उसे 1-0 से जीत मिली थी. इसके बाद भारत दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी. जहां पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद दूसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी कर ली थी. फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दिया बड़ा झटका, T20 सीरीज किया रद्द

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital