Bharat Express DD Free Dish

नागपुर: ईडी ने सात स्थानों पर की तलाशी, ज्यादातर चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यालय तलाशी में शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में सात स्थानों की तलाशी ली जिनमें ज्यादातर चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्यालय हैं। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी मुंबई में दर्ज एक अपराध के सिलसिले में की जा रही है. उन्होंने इससे ज्यादा ब्योरा नहीं दिया. हालांकि उन्होंने बताया कि मुंबई की ईडी टीम ने नागपुर के अपने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सुबह यह तलाशी अभियान शुरू किया जो अभी जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read