Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Drishyam 2 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते में भी ‘दृश्यम 2’ का जलवा बरकरार, भेड़िया से ज्यादा की कमाई

Drishyam 2 Box Office: वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ पिछले शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हुई. अच्छे रिव्यूज और वरुण की परफॉरमेंस को खूब तारीफ के साथ फिल्म की शुरुआत हुई. लेकिन इससे एक हफ्ते पहले आई अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए है.

Drishyam 2 Box Office Collection

दृश्यम 2,भेड़िया (फोटो सोशल मीडिया)

Drishyam 2 Box Office:  शुक्रवार का दिन आते ही दर्शक नई फिल्मों का इंतजार करने लग जाते हैं. पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दृश्यम 2 और भेड़िया की अच्छी शुरुआत के बाद दर्शक ऐसी ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. जाते हुए साल के साथ दोनों फिल्मों के अच्छे कलेक्शन के बाद मेकर्स को भी अब उम्मीद जगी है. वहीं दृश्यम 2 की बात करें तो ये फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन  कर रही है. इसके अलावा टिकट खिड़की पर अब भेड़िया का संघर्ष जारी है. वहीं आज सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो रिलीज होने जा रही है.

दृश्यम 2

अजय-देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 2’ की रिलीज को 15 दिन होने जा रहे हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वीकडेज में भी दृश्यम 2 का जलवा बरकरार है. कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 104.66 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 4.30 करोड़ रहा. इस फिल्म की कुल कमाई 163.47 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दृश्यम 2 ने दुनियाभर में 235 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

भेड़िया

वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ ने पिछले हफ्ते 25 नवंबर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. पहले वीकएंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन के ग्राफ में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है. आज फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय बीत गया है. कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का कुल कारोबार 42.06 करोड़ रुपये हो गया है.

एन एक्शन हीरो

आयुष्मान खुराना वैसे तो हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए फिल्में करेंगे. आखिरी बार अभिनेता अनेक फिल्म लेकर आए थे, जो कि कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. अब उनकी एन एक्शन हीरो आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है. उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन ये फिल्म करीब ढाई करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital