Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

धर्मनगरी में अश्लीलता का खेल: होली मिलन के नाम पर वृंदावन के पास कराया गया वैली डांस, परोसी गई मदिरा, पॉश कॉलोनी में हुई कॉकटेल पार्टी

कोतवाली प्रभारी ने कहा, आवासीय अपार्टमेंट में होली पार्टी के ओयाजन की कोई जानकारी नहीं है. दो दिन बाद एक पार्टी होने की सूचना मिली थी.

वीडियो ग्रैब

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Holi-2024: होली को लेकर धर्मनगरी मथुरा में बसंत पंचमी से ही रंग बरसना शुरू हो जाता है और यहां पर 40 दिन का रंग उत्सव मनाया जाता है जो कि होली के दिन यानी रंगपंचमी के बाद ही समाप्त होता है. देश-विदेश से लोग कान्हा के साथ में होली के लिए यहां पहुंचते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पारम्परिक रूप से होली खेलते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस तीर्थनगरी में अश्लीलता का खेल खेलने से भी नहीं हिचकते.

ताजा खबर यहां के छटीकरा मार्ग स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट से सामने आई है जहां पर अय्याश लोगों ने जमकर सनातनी परंपराओं को तार-तार किया और होली समारोह के नाम पर अर्धनग्न विदेशी बालाओं को नचाया व जमकर जाम छलकाया. और तो और इस अश्लीलता का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दिया. इसको लेकर लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं और धर्मनगरी को बदनाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. तो वहीं पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की जानकारी न होना बताया है.

ये भी पढ़ें-Tactics of Terrorism: IIT की पढ़ाई कर चुका यह युवक बनने जा रहा था आतंकी, ISIS से संपर्क किया तो चढ़ा असम पुलिस के हत्थे

खबरों के मुताबिक दो दिन पहले यानी 21 मार्च को ओमैक्स में होली के नाम पर कुछ बिल्डरों ने बैचलर पार्टी का आयोजन किया जिसमें विदेशी लड़कियों को जमकर नचाया और जाम भी छलकाया. सूत्रों का यह भी कहा है कि इस पार्टी में मथुरा जनपद के नामचीन बिल्डर शामिल हुए और इस इवेंट का नाम होली मिलन समारोह रखा गया, जिसमें होली के रंगों के अलावा और सब कुछ था, यानी शराब और शबाब. विदेशी बालाओं पर लाखों रुपए उड़ाए गए. पार्टी की थीम काकटेल थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदेशी बालाएं अर्धनग्न होकर नाचती दिख रही हैं और लोग पैसे उड़ाते हुए उनके आस-पास बलखाते दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस ने कही ये बात

इस वीडियो को लेकर कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने कहा, आवासीय अपार्टमेंट में होली पार्टी के ओयाजन की कोई जानकारी नहीं है. दो दिन बाद एक पार्टी होने की सूचना मिली थी. इस संबंध में आयोजकों को बिना किसी स्वीकृति के न करने की चेतावनी दी गई है. अगर इस सम्बंध में कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital