Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सर्वोच्च नागरिक सम्मान…लिंग्काना पैलेस में प्राइवेट डिनर’, भूटान नरेश के परिवार के साथ पीएम मोदी की दिखी खास बॉन्डिंग

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की ओर से आयोजित किए गए इस डिनर में राजा का परिवार भी शामिल हुआ था. जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे.

pm modi and bhutan king family

पीएम मोदी के साथ भूटान का शाही परिवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भूटान की यात्रा की थी. जहां पर पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. प्रधानमंत्री मोदी किसी देश के पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया था.

लिंग्काना पैलेस में डिनर का आयोजन

इसके अलावा भूटान के राजा ने पीएम मोदी के लिए एक विशेष रात्रिभोज का भी आयोजन किया था. जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की ओर से आयोजित किए गए इस डिनर में राजा का परिवार भी शामिल हुआ था. जिसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे. डिनर के दौरान इन सभी लोगों का पीएम मोदी के साथ एक परिवार जैसा रिश्ता देखने को मिला. पीएम मोदी के लिए इस प्राइवेट डिनर का आयोजन लिंग्काना पैलेस में किया था. इससे पहले किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए भूटान के राजा की ओर से प्राइवेट डिनर का आयोजन अब तक नहीं किया गया था.

pm modi and bhutan kings family

पीएम मोदी ने जताया था आभार

भूटान की ओर से मिले सम्मान और पुरस्कार को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि “हर अवॉर्ड अपने आप में विशेष होता है. लेकिन जब किसी अन्य देश से अवार्ड मिलता है, तो ये भरोसा मजबूत होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. हमारा ये विश्वास भी बढ़ता है कि हमारे प्रयासों से दोनों देशों के लोगों का कल्याण हुआ है. हमें और अधिक परिश्रम करने का उत्साह मिलता है, ऊर्जा मिलती है, लेकिन, यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है. ये भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है.”

PM Modi With Kings Children

पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंध को लेकर कहा कि “भूटान की इस महान भूमि पर, मैं सभी भारतवासियों की ओर से यह सम्मान नम्रता से स्वीकार करता हूं. इस सम्मान के लिए, आपका (भूटान के राजा) और भूटान की जनता का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं.

pm modi and bhutan kings family

140 करोड़ भारतवासी जानते हैं कि भूटान के लोग उनके अपने परिवार के सदस्य हैं. भूटान के लोग भी यह जानते हैं, मानते हैं, कि भारत उनका परिवार है. हमारे संबंध अटूट हैं, हमारी मित्रता अटूट है.”

यह भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी शाही परिवार की राजमाता, टीएमसी का किला ढहाने के लिए BJP ने अमृता रॉय को उतारा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital