Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुंबई के हुक्का पार्लर पर पुलिस की रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, 13 लोगों को पूछताछ के बाद किया गया रिहा

मुंबई के फोर्ट इलाके के हुक्का पार्लर में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी और 13 अन्य को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. इन सभी लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Munawar Farooqui

मुनव्वर फारूकी मुंबई पुलिस की हिरासत में

Munawar Faruqui Detained: मुंबई पुलिस ने मंगलवार रात एक हुक्का पार्लर में छापेमारी के दौरान बिगबॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को हिरासत में ले लिया था. पुलिस हुक्का पार्लर में तंबाकू के सेवन की जानकारी मिलने के बाग वहां छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान उनके साथ 13 अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में पूछताछ के बाद मुनव्वर फारुक समेत 13 अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया है.

मुंबई पुलिस को मिली थी टीप

फोर्ट इलाके में मौजूद हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का इस्तेमाल किया जाता है. वहां जांच में मिली हुईं चीजों के बाद पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया. इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था.

शेयर की एयरपोर्ट की तस्वीर

मुंबई पुलिस की छापेमारी के दौरान मुनव्वर फारुकी हुक्का बार में ही मौजूद थे. वहां उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया और उनपर केस दर्ज किया गया. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई. इस मामले में मुनव्वर फारूकी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है. इसी बीच मुंबई पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए जाने के बाद मुनव्वर फारूकी ने एयरपोर्ट से एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, और लिखा कि वह थके हुए हैं और ट्रैवल कर रहे हैं.

9 हुक्का पॉट किए गए जब्त

अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए गए है. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. हुक्का बार पर छापेमारी कल यानी मंगलावर शाम को की गई थी जहां 13 अन्य को भी हिरासत में लिया गया था.

ये भी पढ़ें:Panchayat 3 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, फुलेरा गांव में नया सचिव बनकर आएगा ये एक्टर, जानें और क्या हो सकता है बदलाव

एल्विश यादव संग बॉन्ड पर बवाल

कुछ दिन पहले मुनव्वर फारुकी काफी चर्चा का विषय बने हुए थे जब उन्हें एल्विश यादव के साथ देखा गया था. एल्विश ने उन्हें गले भी लगाया था. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया था. उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विनर बने थे और उसके बाद से वह म्यूजिक विडियो हल्की हल्की सी में नजर आए.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital