Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएचडी में दाखिले को लेकर UGC ने किया बड़ा बदलाव, अब 3 कैटेगरी में जारी होगा रिजल्ट, NTA कराएगी परीक्षा

पीएचडी करने वाले छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी कि यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में संचालित होने वाले पीएचडी के दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया है.

UGC

पीएचडी करने वाले छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी कि यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में संचालित होने वाले पीएचडी के दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया है. यूजीसी की ओर से 27 मार्च को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया. जिसमें कहा गया है कि पीएचडी में दाखिला NTA की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा यूजीसी नेट के जरिए होगा.

अब अलग से नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

इसके अलावा यूजीसी ने पीएचडी में एडमिशन लेने की अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान पीएचडी के लिए अलग से परीक्षा आयोजित नहीं कराएंगे, लेकिन संस्थानों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सेकेंड लेवल पर इंटरव्यू का आयोजन कर सकेंगे. इस क्रम में UGC ने पीएचडी दाखिले की चयन प्रक्रिया में NET स्कोर और इंटरव्यू का वेटेज 70 और 30 तय किया है.

3 कैटेगरी में होगी रिजल्ट की घोषणा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने PhD में प्रवेश के लिए NET की अनिवार्यता करने की घोषणा के साथ ही ये भी कहा कि जून 2024 में होने वाली परीक्षा के बाद परिणामों की घोषणा 3 कैटेगरी में की जाएगी. NTA द्वारा UGC NET का रिजल्ट अब पर्सेटाइल में जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों के मार्क्स में जारी होंगे.

ये भी पढ़े: दिल्ली शराब नीति मामला- 1 अप्रैल तक ED की कस्टडी में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, एजेंसी ने मांगी थी 7 दिन की रिमांड

सफल उम्मीदवारों के लिए ये होंगे नियम

पहली कैटेगरी में सफल हुए उम्मीदवार जेआरएफ करने और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. सेकेंड कैटेरगी के सफल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती और PhD के लिए आवेदन कर सकेंगे. वहीं तीसरी कैटेगरी में वे उम्मीदवार शामिल होंगे, जो सिर्फ PhD के लिए आवेदन कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital