Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

5 डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, होगी वीडियोग्राफी; इस जगह किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari Post Mortem: आज सुबह 8 बजे मुख्तार अंसारी की बॉडी का पोस्टमार्टम किया जाएगा. जिसके लिए 26 गाड़ियों का काफिला गाजीपुर जाएगा. बांदा मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari Post Mortem Today: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का गुरुवार को कार्डियक एरेस्ट के मौत हो गई. जिसके बाद आज सुबह 8 बजे मुख्तार का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पोस्टमार्टम में 5 डाक्टरों का एक पैनल शामिल होगा, जिसमें से तीन बाहरी जनपद के होंगे. पोस्टमार्टम हाउस के आसपास 100 मीटर पर सुरक्षा घेरा का इंतजाम किया गया है. मुख्तार अंसारी की बॉडी के पोस्टमार्टम के लिए 26 गाड़ियों का काफिला गाजीपुर जाएगा. बांदा मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर, प्रयागराज में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

उमर अंसारी ने पोस्टमार्टम को लेकर क्या कहा?

पोस्टमार्टम को लेकर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी का कहना है, “पोस्टमार्टम आज होगा. इसके बाद हम आगे की प्रक्रिया (अंतिम संस्कार) करेंगे. लगभग 5 डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है (पोस्टमार्टम करने के लिए).”

मौत की मजिस्ट्रियल जांच होगी

मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी. पांच डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा, जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा.

कार्डियक एरेस्ट से हुई मुख्तार अंसारी की मौत

बता दें कि मुख्तार अंसारी का कार्डियक एरेस्ट होने से गुरुवार (28 मार्च) को मौत हो गई. जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 28 मार्च को तकरीबन रात 8 बजे मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे दुर्गावती मेडिकल अस्पताल में भार्ती कराया गया. जहां उसकी मौत कार्डियक एरेस्ट होने से मौत हो गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital