Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तुर्की: इस्तांबुल के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 25 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह जल गए.

Istanbul fire Incident

नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत

तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक नाइटक्लब में मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह जल गए. घटना की जांच में जुटी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

25 लोगों की जलने से मौत

सरकारी अनादोलू एजेंसी के अनुसार आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि नाइटक्लब नवीनीकरण के काम के लिए बंद थ. यह बेसिकतास जिले में 16 मंजिल की एक इमारत के भूतल पर है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि घटना के शिकार लोग नवीनीकरण कार्य में शामिल थे.

रेनोवेशन का चल रहा था काम

जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल में स्थित नाइट क्लब को रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था. ये नाइट क्लब बेसिकटास जिले में एक 16 मंजिला आवासीय इमारत के भूतल पर था. स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि मारे गए लोग क्लब के रेनोवेशन कार्य में ही शामिल थे. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- MakeMyTrip चीन से साझा कर रही है विशिष्ट भारतीयों का निजी डेटा!

इस्तांबुल के नाइट क्लब में आग लगने के बाद पहले 15 लोगों की मौत की बात सामने आई थी. हालांकि, थोड़ी ही देर में मृतकों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस्तांबुल प्रशासन ने घटना के बारे में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital