Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कोई क्या बोलता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता…’ सुरजेवाला की टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी- पीएम मोदी से सीखे विपक्ष

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि किसी ने मेरे बारे में क्या कहा है, मैं इस पर आज बात नहीं करना चाहती हूं, क्योंकि मेरे लिए बहुत ही खुशी का दिन है.

BJP Mathura Candidate Hema Malini on Randeep Surjewala

हेमा मालिनी ने रणदीप सुरजेवाला पर साधा निशाना.

BJP Mathura Candidate Hema Malini on Randeep Surjewala: मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वे लोग केवल लोकप्रिय लोगों पर निशाना साधते हैं. क्योंकि अलोकप्रिय पर निशाना साधने से उनको कुछ भी हासिल नहीं होगा. उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना होगा. अभिनेत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जिस प्रकार महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया है उसी प्रकार उन्हें भी करना चाहिए.

अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची हेमा ने कहा कि किसी ने मेरे बारे में क्या कहा है? मैं इस पर आज बात नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मेरे लिए बहुत ही खुशी का दिन है. उन्होंने आगे कहा कि कोई भी क्या बोलता है इससे फर्क नहीं पड़ता. देखिए जिनका नाम होता है चर्चा भी उसी की होती है. बिना नाम चर्चा करके कुछ भी हासिल नहीं होगा. उन्होंने सुरजेवाला के बयान पर हम सभी को पीएम मोदी से महिलाओं के सम्मान के लिए किए जाने वाले कार्यों से सीखना चाहिए.

आज मेरे लिए खुशी का मौका है

इतना ही नहीं हेमा ने कहा कि आज मेरे लिए खुशी का मौका है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से तीसरी बार मथुरा की सेवा का मौका मिल रहा है. बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कुरुक्षेत्र के कैथल गांव में सुशील गुप्ता के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता और मथुरा सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया था.

ये भी पढ़ेंः ‘राहुल-प्रियंका हालात के मारे हैं, दोनों अपनी जिंदगी से परेशान हैं’, कंगना का गांधी परिवार पर पर्सनल अटैक

ये भी पढ़ेंः सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर लिया शपथ, उच्च सदन में होगा पहला कार्यकाल; नहीं लड़ेंगी आगामी लोकसभा चुनाव



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital