Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, पुलिस ने ढेर किए 3 नक्सली, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोर्स शुक्रवार रात को कर्रीगुटा के जंगल में पहुंच गई और नक्सलियों को घेर लिया. इसके बाद शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई.

Encounter Between Police and Naxalites

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली.

Encounter Between Police and Naxalites: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बाॅर्डर पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए. बीजापुर पुलिस और ग्रेहाउंड टीम ने जाॅइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया. जवानों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 और एलएमजी जैसे हथियार बरामद किए हैं.

नक्सली का शव बरामद। - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बाॅर्डर पर स्थित बीजापुर जिले के कर्रीगुटा के जंगल में नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद ग्रेहाउंड फोर्स और बीजापुर पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोर्स शुक्रवार रात को कर्रीगुटा के जंगल में पहुंच गई और नक्सलियों को घेर लिया. इसके बाद शनिवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें 3 नक्सली मारे गए. तीनों के शव बरामद हो गए हैं. फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है.

मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद।

3 दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़

बता दें 3 दिन पहले भी पुलिस और नक्सलियों के बीच बीजापुर में मुठभेड़ हुई थी जिसमें 13 नक्सलियों मारे गए थे. यह मुठभेड़ करीब 18 घंटे तक चली थी. इसमें महिला नक्सली भी शािमल थे. मारे गए नक्सलियों के पास से एके-47 और एलएमजी जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए. वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत को तैयार है.

ये भी पढ़ेंः भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी- ‘देश एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहा…’

ये भी पढ़ेंः ‘वरुण ने जब पीलीभीत छोड़ा तब वे बहुत रोए…’ बेटे का टिकट कटने पर बोलीं मेनका गांधी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital