Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आपका ये वीक होगा बेहद मजेदार, रिलीज होंगी LSD 2 से Kill तक ये फिल्में, देखें होश उड़ाने वाले टीजर-ट्रेलर

फिल्म एनिमल के बाद बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मोस्ट अवेटेड एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा फिल्म ‘किल’ रिलीज होने वाली है.

Bollywood Upcoming Films

Bollywood Upcoming Films

Bollywood Upcoming Films: इस साल बॉलीवुड अलग-अलग कांसेप्ट को लेकर कई धमाकेदार रिलीज कर चुका है और कई फिल्मे रिलीज होने के लिए तैयार है. अब फिल्म एनिमल के बाद बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की मोस्ट अवेटेड एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा फिल्म ‘किल’ रिलीज होने वाली है. जिसका हाल ही में दमदार टीजर जारी हो गया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है.

निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अचिन जैन और ऑस्कर विजेता निर्देशक गुनीत मोंगा कपूर ने किया है. ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

दो और दो प्यार

विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’, हंसी-खुशी, प्यार और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों का एक खूबसूरत सेलिब्रेशन है. फिल्म की कहानी एक एक्स कपल पर बेस्ड है, जो अलग होने के बाद एक बार फिर साथ आता है. लेकिन कहानी इतनी सिंपल नहीं जितनी लग रही है. इसे आप 19 अप्रैल 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे.

मैदान

2 अप्रैल को अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया था. फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. ट्रेलर की शुरुआत ही अजय के विश्वास के साथ होती है. हर एक सीन में आत्मविश्वास से भरे अजय को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

लव सेक्स और धोखा 2

दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का टीजर इस हफ्ते रिलीज हुआ. इसने देखने वालों के होश उड़ा दिए. ‘LSD 2’ का प्लॉट उस रियलिटी पर फोकस कर रहा है, जो कैमरे के लिए तैयार की जा रही है, यानी रियलिटी शोज. टीजर में एक ट्रांसजेंडर किरदार है, जो रियलिटी शो का हिस्सा है, नजर आता है. इसके अलावा भी काफी कुछ वीडियो में देखने मिला. ये फिल्म 19 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी.

साइलेंस 2

मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिसवाले के अवतार में वापस आ गए हैं. उनकी फिल्म ‘साइलेंस 2’ का ट्रेलर भी आ चुका है. ट्रेलर में एक्टर को अपनी टीम के साथ मिलकर एक मामूली और सिंपल दिखने वाले उलझे हुए केस को सुलझाते देखा जा सकता है. ये फिल्म सोनी लिव पर 16 अप्रैल को स्ट्रीम होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital