Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कैंसर हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए रोजाना शाकाहारी खाना उपलब्ध कराएगा काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन

Varanasi: मंदिर प्रशासन ने वाराणसी के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल से मरीजों की सूची मांगी है. इसके बाद नियमित तौर पर दोनों वक्त का खाना मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा.

Kashi Vishwanath Dham..

Kashi Vishwanath Dham..

Varanasi Kashi Vishwanath Mandir: ये तो सभी जानते हैं कि बाबा काशी विश्वनाथ अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते हैं. इसीलिए तो इस मंदिर को लेकर लोगों की आस्था दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और हर साल करोड़ों भक्त बाबा के दर्शन करते हैं. तो वहीं अब मंदिर प्रशासन एक और बड़ी पहल करने जा रहा है. मंदिर प्रशासन की ओर से एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इसके अनुसार वाराणसी के कैंसर हॉस्पिटल के मरीजों को काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से शुद्ध पौष्टिक शाकाहारी खाना उपलब्ध कराया जाएगा.

इसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है. उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी मंदिर प्रशासन अपना योगदान देने के लिए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में भक्तों की संख्या बढ़ी है और दान भी बढ़ा है. इसको लेकर फैसला किया गया है कि वाराणसी के कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को शुद्ध खाना मंदिर की ओर से खिलाया जाएगा. विश्व भूषण मिश्रा ने आगे बताया कि मरीजों की सूची वाराणसी के होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल से मांगी गई है. मंदिर प्रशासन की ओर से अस्पताल में नियमित रूप से दोनों वक्त मरीजों को खाना मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि मंदिर में जुलाई 2023 के बाद रिकॉर्ड संख्या में 2024 मार्च महीने तक श्रद्धालुओं ने चढ़ावा अर्पित किया है. तो वहीं लगातार भोले बाबा की कृपा भक्तों पर बरस रही है. बीते सावन में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए थे.

ये भी पढ़ें-Ayodhya News: रामलला को गर्मी से बचाने के लिए मंदिर में की गई ये व्यवस्था, अब मौसमी फलों और दही का लगाया जा रहा है भोग

मंदिर में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड भक्त

बता दें कि मंदिर में लगातार बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में भी भक्तों की संख्या कम नहीं हुई है. इसको देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए धूप से बचाव के लिए भी व्यवस्था की जा रही है. मंदिर में भक्तों के लिए पंखा और कूलर के साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने ये भी बताया कि मंदिर परिसर में ही मेडिकल हेल्थ डेस्क की स्थापना की गई है और शिशु जीवन रक्षक ओ आर एस का वितरण भी लगातार किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital