Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गांवों का गढ़, शहरों का समीकरण… गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में किसका क्या दांव पर? 

2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन 93 में से 51 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 39 और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थीं जिसमें से दो बीटीपी और एक सीट निर्दलीय जिग्नेश मेवानी जीते थे। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। मध्य गुजरात की 61 में से 37 सीटें बीजेपी के खाते में गईं थीं। कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं जबकि वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें गई थी। इस तरह से मध्य गुजरात के इलाके में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली थी, क्योंकि पार्टी का यह मजबूत गढ़ माना जाता है। वहीं, उत्तर गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इस इलाके की 32 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी तो 14 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी जीते थे।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital