Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ईरान ने कथित तौर पर भारत आ रहे इजरायली जहाज MCS ARIES पर किया कब्जा, चालक दल में करीब 17 भारतीय

भारत आ रहा यह कंटेनर जहाज लंदन स्थित कंपनी जोडियाक मैरीटाइम समूह का है, जिसके मालिक इजरायली अरबपति इयाल ओफर हैं.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने आज शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास इजराइल से जुड़े MSC ARIES कंटेनर जहाज को जब्त कर लिया. अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह से कथित तौर पर भारत के लिए रवाना हुआ था. यह लंदन स्थित ज़ोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा है, जो इज़रायली अरबपति इयाल ओफ़र और उनके परिवार द्वारा संचालित ज़ोडियाक समूह का एक हिस्सा है. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है.

चालक दल भारतीय

वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस जहाज का चालक दल भारतीय है. इनकी संख्या 17 के आसपास बताई जा रही है. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जहाज एमएससी एरीज को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई के तट से होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जाते हुए देखा गया था. जहाज ट्रैकिंग साइट, मरीन ट्रैफिक के अनुसार, जहाज वर्तमान में फारस की खाड़ी से होकर गुजर रहा है. इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान और पश्चिम के बीच तनाव बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में तोड़ा गया एक और ऐतिहासिक हिंदू मंदिर, बनेगा कमर्शियल कॉम्पलेक्स

ईरानी खतरे को लेकर कई देश अलर्ट

ईरानी खतरे को भांपते हुए अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई अन्य देशों ने इजरायल में सरकारी कर्मचारियों के लिए नए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए हैं. विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करें. जो लोग वर्तमान में ईरान या इजरायल में रह रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital