Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भाजपा सांसद रवि किशन पर महिला के आरोप से मची सनसनी, कहा- शादी कर छिपाया

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन की पत्नी होने का दावा किया और आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

अपर्णा ठाकुर

अपर्णा ठाकुर

लोकसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच भोजपुरी अभिनेता और उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भाजपा सांसद रवि किशन विवादों में फंस गए हैं.

अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने बीते सोमवार (15 अप्रैल) को उन पर अपनी दूसरी शादी को छुपाने और उनकी बेटी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. ठाकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मांग की कि रवि किशन उन्हें स्वीकार करें और ऐसा करने में विफल रहने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

1996 में शादी करने का दावा

मुंबई की रहने वाली अपर्णा ठाकुर ने लखनऊ में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए दावा किया कि रवि किशन उनके पति हैं और 1996 में उन्होंने उनके साथ शादी की थी. अपर्णा ने बताया कि 1995 में मुंबई में वह पत्रकारिता का कोर्स कर रही थीं तो एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात रवि किशन से हुई थी.

महिला का दावा है कि रवि किशन और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम शेनोवा है और जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही अदालत में जाएंगी और बेटी को उसका हक दिलाएंगी.

गौरतलब है कि रवि किशन की शादी पहले ही प्रीति शुक्ला से हो चुकी है, जिन्हें प्रीति किशन के नाम से भी जाना जाता है. उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है.

कथित बेटी को कानूनी अधिकार देने की मांग

अपर्णा ने दावा किया कि पिछले साल तक रवि किशन ने उनसे संपर्क बनाए रखा था, हालांकि​ फिर अचानक से उन्होंने संबंध तोड़ दिए और बार-बार उनकी दलीलों के बावजूद उनकी बेटी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

उन्होंने दावा किया, ‘इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को बुलाने का कारण यह है कि मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी, जो रवि किशन की बेटी भी है, को उसका अधिकार मिले. मैं इस मुद्दे पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाऊंगी. मैं चाहती हूं कि वह अपनी बेटी को स्वीकार करें और उसे कानूनी अधिकार दें, जिसकी वह हकदार है.’

उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में भी उनकी बेटी के पिता का नाम नहीं लिखा गया, क्योंकि, वह नहीं चाहते थे कि यह बात अन्य लोगों को पता चलें. अपर्णा ने मुख्‍यमंत्री से भी अपनी बेटी को हक दिलाने की गुहार लगाई और कहा कि मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले.

इन आरोपों को लेकर रवि किशन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital