Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MCD चुनाव में किस पार्टी का कितना वोट शेयर रहा?

आप: वोटिंग शेयर 25 से बढ़कर 42 फीसदी पहुंचा – चुनाव में आप के लिए कुल 42.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की. 2017 के एमसीडी इलेक्शन के समय दिल्ली 3 भागों में बंटा हुआ था. तब आप को NDMC में 27.88 फीसदी, SDMC में 26.44 फीसदी और EDMC में 23.4 फीसदी वोट शेयर मिला था. अगर इनका औसत निकाला जाए तो आप को करीब 25 फीसदी वोट हासिल हुआ. इस हिसाब से 17 फीसदी की बढ़त मिली है.

भाजपा: वोटिंग शेयर पर बड़ा असर नहीं – इस चुनाव में भाजपा को 39.09 फीसदी वोट शेयर मिला है. 2017 के आंकड़ों से तुलना की जाएं तो भाजपा को NDMC में 35.63 फीसदी, SDMC में 34.87 फीसदी और EDMC में 38.61 फीसदी वोट शेयर मिला था. इन आंकड़ों का औसत निकाला जाए तो भाजपा का वोटिंग शेयर 35.5 रहा. इस तरह भाजपा को 1 फीसदी का भी नुकसान नहीं हुआ है.

कांग्रेस: सीट और वोटिंग शेयर दोनों गिरा – इस बार के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 11.68 फीसदी रह गया. 2017 के चुनाव से तुलना करें को कांग्रेस को NDMC में 20.73 फीसदी, SDMC में 20.29 फीसदी और EDMC में 22.84 फीसदी वोट शेयर मिला था. इस तरह 2017 का वोटिंग शेयर 21 फीसदी रहा था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital