Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली MCD रिजल्ट 2022: 784 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई, कांग्रेस के 188, बीजेपी के 10 और आप के 3

दिल्ली MCD रिजल्ट 2022: 784 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई – कांग्रेस के 188, बीजेपी के 10 और आम आदमी पार्टी के 3 उम्मीदवारों सहित कुल 784 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है. आवैसी की पार्टी AIMIM के 13, बीएसपी के 128, जेडीयू के 22 और एनसीपी के 25 उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हुई है. चांदनी महल से AAP के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने सबसे ज्यादा मार्जिन से जीत दर्ज की है. आले मोहम्मद इकबाल ने 17,134 वोटों से कांग्रेस के मोहम्मद हामिद को हराया है. सबसे कम वोट से जीत दर्ज की है चितरंजन पार्क से AAP की उम्मीदवार आशु ठाकुर ने, उन्होंने 44 वोट से भाजपा की कंचन चौधरी को हराया है. MCD चुनाव में 57,545 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है, जो कुल वोट का 0.78 फीसदी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read