Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नोएडा: ट्रक-कार की टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

नोएडा: ट्रक-कार की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल – नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर एक ट्रक और कार की टक्कर होने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल गुरुवार देर रात को हरियाणा निवासी दीपक उर्फ द्रोण कुमार अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ कार में सवार होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था, तभी थाना दनकौर क्षेत्र में उसके आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसकी वजह से कार पीछे से ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में दीपक, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और एक की हालत अत्यंत नाजुक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital