Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PoK भारत का हिस्सा है, जल्द भारत में होगा शामिल : विदेश मंत्री जयशंकर

महाराष्ट्र के नासिक में ‘आयोजित विश्वबंधु भारत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,” पीओके में लोग नियंत्रण रेखा के पार हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रहे हैं और उससे प्रभावित हैं.

S Jaishankar

विदेश मंत्री एस. जयशंकर

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओेके) में जारी अशांति और बढ़ती हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अविभाज्य हिस्सा है, जो अंततः भारत में वापस शामिल होगा. पीओके के लोग पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास से प्रभावित हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में ‘आयोजित विश्वबंधु भारत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,” पीओके में लोग नियंत्रण रेखा के पार हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रहे हैं और उससे प्रभावित हैं. वे खुद से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर हम क्यों पीड़ित हैं. हमारे साथ अन्याय क्यों हो रहा है.” गौरतलब है कि कई दिनों से पीओके के मुजफ्फराबाद में अराजकता व्याप्त है. बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती दरों से परेशान लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस के साथ उनकी झड़प हो रही है.

पाकिस्तान आर्थिक रूप से  अभी कमजोर है

कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा,” पीओके भारत है और मुझे इसमें काई संदेह नहीं है कि एक दिन यह भारत में वापस आएगा.” उन्होंने कहा कि मंदी की आशंका के बीच इस समय पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है जो पहले से ही दूसरे पे निर्भर है. जयशंकर ने कहा,” भारत की लगातार खिलाफत के चलते आज पाकिस्तान की आर्थिक रूप से जर्जर हालत में पहुंच गया है. हम इस बात का इंतजार करेंगे कि, क्या पाकिस्तान की नीतियों में कोई बदलाव आएगा.”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ​, मुंबई के पालघर में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि “पीओके भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest