Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Team India के मुख्य कोच के लिए जय शाह ने की तस्वीर साफ, कहा- इन दिग्गजों से BCCI ने नहीं की कोई बातचीत

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा. बीसीसीआई ने 13 मई को सोशल मीडिया के जरिए भारतीय पुरुष टीम के नए मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे थे.

Jay Shah

जय शाह (फोटो- IANS)

New Delhi: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का नया कोच कौन होगा, इस सवाल को लेकर क्रिकेट जगत में हलचल तेज है. इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय बोर्ड या उनकी तरफ से किसी भी ऑस्ट्रेलियाई से इस पद के लिए संपर्क नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह गलत हैं.

शुक्रवार को जय शाह ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. पुरुष क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई नए मुख्य कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा. बीसीसीआई ने 13 मई को सोशल मीडिया के जरिए भारतीय पुरुष टीम के नए मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी समय सीमा 27 मई निर्धारित की गई है. भारत के अगले मुख्य कोच की नियुक्ति 1 जुलाई, 2024 से 31 दिसंबर, 2027 के लिए होगी.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जिन्होंने आईपीएल 2024 को दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में समाप्त किया था. उन्होंने यह कहा था कि हाल ही में उनसे भारत के अगले मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए उनसे संपर्क किया गया है. पोंटिंग ने आईसीसी को बताया था, “आईपीएल के दौरान कुछ छोटी-मोटी व्यक्तिगत बातचीत हुई थी, बस मेरी रुचि जानने के लिए कि क्या मैं यह करूंगा.” हालांकि, बीसीसीआई सचिव ने ऐसी रिपोर्ट का खंडन किया.

शाह ने कहा, “न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है. कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं.” शाह ने आगे कहा, “हमारी नेशनल टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हों.”

बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की समझ होना अगले कोच की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों में से एक होगा. उन्होंने कहा कि यह समझ टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी. दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य बनने की दौर में पहले से कई बड़े नाम शामिल हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से जुड़ी खबरों ने इस मुद्दे को और हवा दी थी. कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य बनने को तैयार नहीं हैं, लेकिन अब इस मामले में बीसीसीआई सचिव जय शाह का जो बयान सामने आया है, उसने इन अफवाहों पर लगाम लगा दी है.

ये भी पढ़ें- Ricky Ponting ने टीम इंडिया के कोच पद की भूमिका से किया इनकार, कही ये बातें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital