Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

T20 World Cup 2024: फ्री में देखें वर्ल्ड कप के मैच, इस चैनल पर होगा प्रसारण

प्रसार भारती ने घोषणा की है कि वह डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप का प्रसारण करेगा.

T20-World-Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (फोटो- T20 World Cup)

T20 World Cup 2024:  डीडी स्पोर्ट्स (दूरदर्शन) को आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 मैच के ब्रॉडकास्टिंग राइट मिल गए हैं. हालांकि, डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का लाइव टेलीकास्ट केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविजन यूजर्स (डीटीटी) के लिए उपलब्ध होगा. प्रसार भारती ने घोषणा की है कि वह डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप का प्रसारण करेगा.

फ्री में देखें टूर्नामेंट

दूरदर्शन टी20 विश्व कप की हाई प्रोफाइल कवरेज के बाद कई प्रमुख वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का भी प्रसारण करने के लिए तैयार है. इसमें पेरिस ओलंपिक खेल 2024 (26 जुलाई-11 अगस्त 2024), पेरिस पैरालंपिक खेल (28 अगस्त- 8 सितंबर 2024), भारत बनाम जिम्बाब्वे (6 जुलाई-14 जुलाई 2024), भारत बनाम श्रीलंका (27 जुलाई-7 अगस्त 2024) के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला और फ्रेंच ओपन 2024 (8 और 9 जून 2024), विंबलडन 2024 (13 और 14 जुलाई 2024) का महिला और पुरुष फाइनल शामिल हैं.

डीडी को मिला प्रसारण राइट

यह घोषणा प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सोमवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान की. इस बातचीत के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी समेत कई दिग्गज शामिल थे. दौरान टी-20 विश्व कप के लिए सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया विशेष गीत ‘जज्बा’ और टी-20 इवेंट का प्रोमो भी लॉन्च किया गया.

कई खेल आयोजनों का किया प्रसारण

पिछले वर्ष के दौरान, डीडी स्पोर्ट्स ने देश भर में फैले कई खेल आयोजनों का प्रसारण किया. इसमें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, गोवा में राष्ट्रीय खेल, नई दिल्ली में खेलो इंडिया पैरा गेम्स का उद्घाटन संस्करण और गुलमर्ग और लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स शामिल थे. डीडी स्पोर्ट्स पर इसके प्रसारण के अलावा, इन खेलों का फीड देश के प्रमुख निजी चैनलों जैसे स्टार स्पोर्ट्स, जियो सिनेमा और सोनी नेटवर्क के साथ साझा किया गया था. दूरदर्शन की टीम ने चीन में हांगझोऊ एशियाई खेलों के क्रिकेट मैचों का विश्व फीड तैयार किया, इसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट मैच शामिल थे.

डीडी टीम द्वारा ग्राउंड जीरो से तैयार किए गए विश्व फीड का प्रसारण एशिया के कई देशों में किया गया. अगस्त, 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए दूरदर्शन के पास सभी प्लेटफॉर्म के लिए टेलीविजन अधिकार थे. अंग्रेजी और हिंदी में कमेंट्री के अलावा, श्रृंखला में खेले गए सीमित ओवरों के मैचों का फ़ीड भोजपुरी, तमिल, तेलुगु, बंगाली और कन्नड़ जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध था और उन्हें दूरदर्शन नेटवर्क के विभिन्न क्षेत्रीय चैनलों पर प्रसारित किया गया था.

दूरदर्शन ने डीडी स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट के लिए एनबीए और पीजीटीए जैसी वैश्विक खेल संस्थाओं के साथ भी समझौता किया है. एनबीए की लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी एनबीए 2के लीग के मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित किए जाते हैं. वेस्टइंडीज और यूएसए में आगामी टी20 विश्व कप (2 जून से 29 जून 2024) से शुरुआत करते हुए, दूरदर्शन नेटवर्क अपने डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म पर, पब्लिक ब्रॉडकास्टर के रूप में प्रसार भारती मीडिया- प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक को हमारी आगे की यात्रा में महत्वपूर्ण हितधारक मानता है.

ये भी पढ़ें- Kedar Jadhav Retirement: केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital