Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Modi 3.0: ‘शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन मंत्रालय…’, NDA की बैठक में चंद्रबाबू नायडू कर सकते हैं ये डिमांड

आंध्र प्रदेश में टीडीपी और बिहार में जेडीयू ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब इन दोनों पार्टियों को किंगमेकर की भूमिका में देखा जा रहा है.

Chandra Babu Naidu

चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी.

Modi 3.0:  चुनाव में एनडीए को 292 सीटों पर जीत मिली है. जिसके बाद अब एनडीए के साथी दल सरकार बनाने की कवायद में जुट गए हैं. बीजेपी बहुमत के आंकड़े को छूने में कामयाब नहीं हो पाई है. उसे 240 सीटें मिली हैं. ऐसे में अब सरकार गठन के साथ ही मंत्रालय के बंटवारे को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

आज शाम को होगी बैठक

आंध्र प्रदेश में टीडीपी और बिहार में जेडीयू ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब इन दोनों पार्टियों को किंगमेकर की भूमिका में देखा जा रहा है. एनडीए की आज (5 मई) शाम को होने वाली बैठक में सरकार बनाने से लेकर आगे की रणनीति पर बीजेपी चर्चा करेगी. इस बैठक में सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया है.

चंद्रबाबू नायडू कर सकते हैं डिमांड

वहीं अब सरकार में मंत्रालय के बंटवारे को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू अपनी कुछ शर्तों के साथ मीटिंग में पहुंचने वाले हैं. जिसमें वे मंत्रालय की मांग कर सकते हैं. चंद्रबाबू नायडू सबसे बड़ी डिमांड लोकसभा स्पीकर पद को लेकर रहने वाली है. इसके अलावा वह इन मंत्रालयों की भी मांग कर सकते हैं. जिसमें-

सड़क-परिवहन
ग्रामीण विकास
कृषि
जल शक्ति
सूचना एवं प्रसारण
शिक्षा
वित्त (MoS)
स्वास्थ्य
आवास एवं शहरी मामले

नायडू की टीडीपी ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसलिए अब माना जा रहा है कि एनडीए सरकार को समर्थन देने के बदले चंद्रबाबू नायडू सरकार में बड़ी हिस्सेदारी मांग सकते हैं.

यह भी पढ़ें- एक ही फ्लाइट में बैठकर पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश और तेजस्वी, पूर्व डिप्टी सीएम बोले- खत्म हो गया मोदी फैक्टर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital