Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Besharam Rang: दीपिका के बिकनी के रंग पर बवाल, एक्ट्रेस के कपड़े आपत्तिजनक, टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही हैं पादुकोण बोले- नरोत्तम मिश्रा

MP Home Minister Narottam Mishra: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पठान फिल्म के गीत बेशर्म रंग में फिल्माए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि अगर वेशभूषा न बदली तो MP में फिल्म की रिलीज पर विचार करेंगे.

Pathan Controversy

'बेशर्म रंग' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण

Edited by Nitish Pandey

Besharam Rang: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) के रिलीज होते ही हंगामा खड़ा हो गया है. इस गाने में दीपिका ने बेहद ही बोल्ड लुक में नजर आ रही है, लेकिन उनके भगवा रंग के ड्रेस ने विवाद को जन्म दे दिया है. कई लोगों ने इस फिल्म को बायकाट की मांग रहे है, तो वहीं अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म को बैन करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि वेशभूषा को ठीक करें अन्यथा मध्यप्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या न दी जाए, यह विचारणीय प्रश्न होगा.

एमपी के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बीतचीत में कहा कि इस गाने (Besharam Rang) में जो कपड़े अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पहने हैं, वो बेहद आपत्तिजनक है. दूषित मानसिकता के साथ ये गाना फिल्माया गया है.

टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही है दीपिका- नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री ने कहा कि वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही हैं. जेएनयू वाले मामले में वे समर्थन करने पहुंचीं थी. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म मेकर से ऐसे दृश्यों को हटाने का अनुरोध किया है और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो एमपी में इस फिल्म के बारे में सरकार फैसला लेगी.

हिंदूवादी संगठनों ने भी किया विरोध

वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने भी फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका के ड्रेस को लेकर विरोध जताया है. संगठनों ने इसे हिन्दू आस्था पर चोट बताया है, साथ ही फिल्म को बैन करने और उसको बायकाट करने की मांग शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें : Besharam Rang: फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ हुआ रिलीज, शाहरुख-दीपिका की हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग

‘बेशर्म रंग’ रिलीज होने का बाद सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के भड़कीले कपड़ों को लेकर आपत्ति उठ रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान पर भगवा रंग को बदनाम करने का इल्ज़ाम लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital