Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेलंगाना में किचन तो महाराष्ट्र में बेडरुम और हाॅल, दो राज्यों में बंटा हुआ है यह घर

Telangana Maharashtra border dispute: चंद्रपुर जिले के सिमावर्ती जिवती तहसील में 14 गांवो को लेकर महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच विवाद हैं. अब ये मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है. वहीं दोनों राज्यों के नेता गृह मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं

Telangana Maharastra Border Dispute

पवार परिवार का घर 2 राज्यों की सीमाओं में बंटा (फोटो ट्विटर)

Telangana Maharashtra border dispute: तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां पर पवार परिवार का 10 कमरों वाला घर चर्चा का विषय बन गया है. इनका ये घर दो राज्यों की सीमाओं में बंट गया है. दरअसल, पवार परिवार के घर का किचन तेलंगाना की सीमा आता है तो बेडरुम महाराष्ट्र की सीमा में आता है. जिसकी वजह से वो दोनों ही राज्यों की योजनाओ का लाभ ले रहे हैं इसके साथ ही दोनों जगह प्राॅपर्टी टैक्स भर रहे हैं.

बता दें चंद्रपुर जिले के सिमावर्ती जिवती तहसील में 14 गांवो को लेकर महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच विवाद हैं. अब ये मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है. वहीं दोनों राज्यों के नेता गृह मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने किया था हस्तक्षेप

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये साफ हो गया था कि यह गांव महाराष्ट्र का हिस्सा है लेकिन आज भी तेलंगाना की ओर से इन गांवो पर अधिकार जताया जाता है. 14 गांवों में से एक महाराज गुडा गांव भी दो राज्यों में बंटा है, आधे गांव पर तेलंगाना और आधे पर महाराष्ट्र सरकार का अधिकार है. वहीं अब विवाद की वजह से दो राज्यों की सीमा ने एक गांव को ही नहीं बल्कि एक घर को भी बांट दिया है.

सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन यह सच है. महाराजगुडा गांव मे मौजूद 10 कमरों के इस घर में पवार परिवार रहता है. पवार परिवार के मकान के चार कमरे तेलंगाना में जबकि चार कमरे महाराष्ट्र में आ गए हैं. वहीं किचन तेलंगाना में है और बेडरुम और हाॅल महाराष्ट्र के हिस्से में है. उत्तम पवार और चंदू पवार ये दोनो भाई समेत कुल 13 सदस्य इस 10 कमरों के घर में सालों से रहते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अजब-गजब! पूजा ने ‘भगवान’ से ब्याह रचाया, मंत्रोच्चार के साथ लिए 7 फेरे, कन्यादान में परिवार ने दिए 11 हजार रुपए

पवार परिवार की जमीन 2 हिस्सों में बंटी थी

1969 मे जब दोनों राज्यों कि सीमा पर विवाद हुआ और अंतिम तौर पर बाॅन्ड्री तय कि गई ,तब पवार परिवार की जमीन दो हिस्सों में बट गई, उनका पुश्तैनी मकान भी दो राज्यों की सीमा में बट गया, दो राज्यो मे घर बंटने के बावजूद पवार परिवार को आज तक कोई दिक्कत महसूस नही हुई. महाराष्ट्र और तेलंगाना इन दोनों राज्यो मे वह प्राॅपर्टी टैक्स अदा करते हैं और दोनों राज्यो की योजनाओं का लाभ उठाते है. पवार परिवार के पास दोनों राज्यो के रजिस्ट्रेशन वाले वाहन मौजूद है.

उत्तम पवार ने कहां कि हमारा घर महाराष्ट्र और तेलंगाना मे बट गया लेकीन हमे आज तक इससे कोई दिक्कत नही हुई, हम दोनों राज्यों मे प्राॅपर्टी टैक्स अदा करते है और दोनो राज्यो की योजनाओ का लाभ लेते है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital