Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20 World Cup 2024, Semi Final 2: भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, क्या सीधे फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया!

T20 World Cup 2024, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

Shivam Dube And Hardik Pandya

शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या (फोटो- IANS)

T20 World Cup 2024, India vs England: टी 20 विश्व कप 2024 में गुरूवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच विस्फोटक मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश हो सकती है. इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है.

अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो टेबल टॉपर होने के कारण, भारत को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा और इंग्लैंड की टी 20 विश्व कप खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने का सपना भी टूट जाएगा. उधर इंग्लैंड को ग्रुप चरण में बारिश के कारण फायदा मिला था और वे सुपर आठ में पहुंच गए थे, लेकिन सेमीफाइनल में वे उम्मीद करेंगे कि बारिश न हो और मैच पूरा खेला जाए.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Semi Final 2: भारत और इंग्लैंड के बीच होगा विस्फोटक मुकाबला, क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2022 का बदला ले पाएगी!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital