Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रेमानंद महाराज के अब नहीं होंगे दर्शन! आश्रम ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Premanand Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज प्रत्येक दिन सुबह 2.15 बजे से अपने आश्रम श्रीहित केलि कुंज तक पदयात्रा करते हैं. इस दौरान प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है.

Premanand Maharaj

प्रेमानंद जी महाराज.

Premanand Maharaj: हाथरस में भोलेबाबा यानी सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ के बाद अब प्रेमानंद महाराज ने बड़ा फैसला लिया है. वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने हाथरस की घटना को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने भक्तों को दर्शन ना देने का फैसला लिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, प्रेमानंद महाराज अनिश्चित काल के लिए अपने आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज तक भक्तों को देने वाले दर्शन को बंद कर दिया है.

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी

जानकारी रहे कि प्रेमानंद जी महाराज प्रत्येक दिन सुबह 2.15 बजे से अपने आश्रम श्रीहित केलि कुंज तक पदयात्रा करते हैं. इस दौरान प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है. प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त रात को ही लाइन में खड़े हो जाते हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज की ओर भक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे रास्ते में खड़ा ना हों. बता दें कि इस अहम फैसले की जानकारी श्रीहित राधा केली कुंज परिकर के जरिए सोशल मीडिया पर दी गई है.

अपील में क्या है?

संत प्रेमानंद के माध्यम से जारी किए गए अपील में लिखा है- राधे-राध! श्री हरिवंश, हाथरस में हुई घटना बहुत ही हृदयविदारक, दुर्भाग्यपूर्ण व अत्यंत दुखःद है, जिसमें हम सबकी गहरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं. भविष्य में ऐसी कोई घटना ना घटे ऐसी ठाकुर जी के चरणों में प्रार्थना है. उपरोक्त घटना के संदर्भ में सावधानी बरतते हुए पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा कहते हुए रात्रि 2.15 बजे से श्रीहित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन कर पाते थे, वह अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है. कृपया, कोई भी श्रद्धालु रात्रि में रास्ते में दर्शन हेतु खड़े ना हों, ना ही रास्ते में किसी प्रकार की भीड़ लगाएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital