Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Greater Noida Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 13 घायल

Greater Noida Expressway: एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी जबकि दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी.

greater noida

ग्रेटर नोएडा सड़क हादसा (फोटो-@ANI)

Greater Noida Expressway: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 5 बजे परी चौक से नोएडा जाने वाली सड़क पर सेक्टर 157 नोएडा के सामने दो बसों की भीषण टक्कर हो गई. इनमें से एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी जबकि दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी. बसों की टक्कर के बाद तीन लोगों की मौत हो गई. फिलहाल, मौके पर पुलिस मौजूद है.

इस बीच, नोएडा में एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए. नोएडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक कार का संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे में 4 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital