Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu and Kashmir: कुलगाम में कल से जारी है मुठभेड़; 4 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद, इलाके में घेराबंदी-Video

कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं.

Kulgam Encounter

फोटो-ANI

Kulgam Encounter: कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कल से मुठभेड़ चल रही है. ताजा खबर सामने आ रही है कि मुठभेड़ में अब तक 4 आतंकवादी ढेर हो गए हैं तो वहीं भारत ने अपने दो जवानों को भी खो दिया है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है और अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कल से चल रहे ऑपरेशन में 4 आतंकवादी मारे गए हैं. मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवानों ने भी अपनी जान गंवाई है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. साथ ही अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

वहीं अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं. वहां अभी भी गोलीबारी जारी है.

ये भी पढ़ें-इस आलीशान घर को कभी भी खोल सकते हैं पेचकस से…डॉक्टर ने दूध के पाउच और चिप्स के पैकेट से जानें क्या लगाया है जुगाड़? इसकी लागत भी चौंका देगी आपको

आतंकवादी का कमांडर भी शामिल

अधिकारियों ने बताया, “कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके के चनिगाम गांव में मारे गए आतंकवादियों में एक आतंकवादी कमांडर भी शामिल है. एक आतंकवादी अभी भी सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहा है.” इसी जिले में एक अन्य मुठभेड़ में मुदरगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में सेना के एक जवान भी शहीद हो गए हैं. तो वहीं एक अन्य मुठभेड़ में एक और जवान शहीद हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में भी मुठभेड़ अभी जारी है.

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की थी साजिश

खबर सामने आ रही है कि आतंकी अरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे. इसकी जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने तुरंत घेराबंदी की और आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए. इसी के साथ ही इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, चिन्नीगाम में जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का स्‍वयंभू डिवीजनल कमांडर फारूक अहमद बट फंस गया है. ताजा खबर के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital