Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anant Radhika Sangeet Function: संगीत नाइट कार्यक्रम में नीता अंबानी के नहीं रुके आंसू, रोहित शर्मा को लगाया गले

Anant Radhika Sangeet Function: संगीत नाइट कार्यक्रम में नीता अंबानी ने टी-20 विश्व कप जीतने वाले नायकों की जमकर सराहना की. इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पांड्या पहुंचे थे.

Nita Ambani rohit sharma

संगीत समारोह में नीता अंबानी और रोहित शर्मा.

Anant Radhika Sangeet Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख नजदीक है. ऐसे में बीते 5 जुलाई को दोनों के लिए संगीत नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस भव्य कार्यक्रम में तमाम बड़े सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर भी शामिल हुए. संगीत नाइट कार्यक्रम में नीता अंबानी ने टी-20 विश्व कप जीतने वाले नायकों की जमकर सराहना की.

तीनों दिग्गज मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा

संगीत समारोह में मौजूद मुकेश अंबानी का पूरा परिवार, मित्र और अतिथियों सहित पूरी भीड़ ने खड़े होकर तालियां बजाईं और जोरदार जयकारे लगाए. साथ ही भावुक दिख रही नीता अंबानी ने बताया कि यह जीत उनके लिए कितनी व्यक्तिगत है क्योंकि ये तीनों दिग्गज उनके मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा भी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विश्व कप फाइनल में बहुप्रतीक्षित जीत के उत्साह और मैच के रोमांचक आखिरी ओवर को याद करते हुए नीता अंबानी ने बताया कि कैसे पूरा देश सांस रोककर और दिल खोलकर देख रहा था. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने लगभग असंभव परिस्थिति से जीत हासिल की. नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या के बारे में कहा कि ‘कठिन समय हमेशा नहीं रहता, लेकिन कठिन लोग हमेशा रहते हैं.‘

2011 के आखिरी विश्व कप की आई याद

इस अवसर पर मुकेश अंबानी ने भी क्रिकेटरों को भारत को गौरवान्वित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि कैसे उन्हें 2011 के आखिरी विश्व कप की भारतीय जीत की याद आ गई. मुंबई इंडियंस के कई साथी और अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने दर्शकों के बीच मौजूद पलों का लुफ्त उठाया. जिनमें ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, केएल राहुल और सर्वकालिक महान महेंद्र सिंह धोनी शामिल थे. हालांकि, इस कार्यक्रम में जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह यात्रा पर थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital