Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अनंत-राधिका की शादी में कन्यादान पूजन से पहले का वीडियो आया सामने, नीता अंबानी ने दी दिल को छू लेने वाली Speech

अनंत और राधिका की शादी के दौरान कन्यादान पूजन से ठीक पहले बोलते हुए नीता अंबानी ने हिंदू संस्कृति में बेटियों के महत्व को बताया.

Nita Ambani

नीता अंबानी, चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंंडेशन.

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की 12 जुलाई को मुंबई में बड़े धूमधाम से शादी हुई थी. जिसमें देश-दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. देश प्रधानमंत्री से लेकर तमाम राज्यों के सीएम अनंत अंबानी की शादी के साक्षी बने. अब शादी के 4 दिन बाद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें नीता अंबानी कन्यादान के व्यापक महत्व को बताते हुए दिखाई दे रही हैं.

शादी सात जन्मों का बंधन- नीता अंबानी

नीता अंबानी इस वीडियो में बता रही हैं कि शादी दो परिवारों का मिलन होता है. जिसमें एक परिवार को बेटा मिलता है और दूसरे परिवार को एक बेटी मिलती है. अनंत और राधिका की शादी के दौरान कन्यादान पूजन से ठीक पहले बोलते हुए नीता अंबानी ने हिंदू संस्कृति में बेटियों के महत्व को बताया. इस दौरान उन्होंने हिंदू दर्शन और उसकी दृढ़ता के साथ ही शादी सात जन्मों का बंधन है, को भी बहुत ही सादगी से बताया.

स्त्री पूजनीय है, वो जननी है वो अन्नपूर्णा है- नीता अंबानी

इस दौरान नीता अंबानी ने कहा कि “हमारी बेटियां घर को स्वर्ग बना देती है. स्त्री पूजनीय है, वो जननी है वो अन्नपूर्णा है, वो सुख-समृद्धि और एश्वर्य लाती है. इसलिए हम धरती को मां कहते हैं, नदियों को मां कहते हैं और भारत को भी भारत मां कहते हैं, स्त्री ज्ञान है, बल है, सुख है, शांति है, इसलिए वो सरस्वती है, लक्ष्मी है और स्त्री अनंत की चेतना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest