Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अग्निवीरों से जुड़ी बड़ी खबर! सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी विभागों में नौकरी…

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी मां के साथ पौधरोपण किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी फोटो भी शेयर की.

CM Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अग्निवीर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में अग्निवीरों को राज्य सरकार अब आरक्षण देगी. एक कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने रविवार को ऐलान किया कि राज्य के अग्निवीरों को सरकारी विभागों में नियुक्तियां दी जाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर अग्निवीरों के लिए आरक्षण भी तय करेगी.

सरकारी विभागों में मिलेगी नौकरी

सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने पहले ही यह निर्णय लिया था कि प्रदेश के अग्निवीरों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. जिस समय अग्निवीर योजना आई थी, तब मैंने राज्य के सेना के अफसरों, जवानों और जो सेना में अपना पूरा जीवन समर्पित करके आए हैं, उनके साथ एक बैठक की थी. बैठक के बाद 15 जून 2022 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया था. देश की सेवा करने के बाद अग्निवीरों को पुलिस समेत अन्य सरकारी विभागों में नौकरियों में समायोजित करने का काम किया जाएगा और अगर आरक्षण का प्रावधान करना होगा तो मंत्रिमंडल में निर्णय करके इस प्रावधान भी करेंगे. एक्ट बनाने की जरूरत पड़ेगी तो इसको विधानसभा में लेकर आएंगे.

सीएम ने किया पौधरोपण

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी मां के साथ पौधरोपण किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी फोटो भी शेयर की.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ”प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून में एमडीडीए की ओर से आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल होकर, अपने जीवन की प्रथम गुरु एवं स्नेहशील पूज्य ईजा के साथ पौधरोपण किया.

यह भी पढ़ें- Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाया ये बड़ा मुद्दा, इन राज्यों के लिए की ये मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण भारत में वृहद स्तर पर संचालित किए गए इस अभियान के अंतर्गत अब तक करोड़ों पौधे रोपित किए जा चुके हैं. निश्चित रूप से यह अभियान प्रकृति के साथ ही मां के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है. आइए हम सभी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पौधरोपण करें एवं उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital