Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Plane Crash in Nepal: नेपाल में बड़ा हवाई हादसा, टेक ऑफ करते ही क्रैश हुआ प्लेन, 18 लोगों की मौत

नेपाल पुलिस और नेपाली सेना सहित अग्निशमन दल और सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं. पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है.

Plane Crash in kathmandu

काठमांडू में प्लेन क्रैश (फोटो द काठमांडू पोस्ट).

काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को 19 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान के पायलट के अलावा सभी लोगों की मौत हो गई. ये सभी सौर्य एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ थे, 21 साल पुराने इस विमान को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था. तभी ये हादसा हो गया.

हादसे में 18 लोगों की मौत

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़ें- ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी की यात्रा से भारत-ब्रिटेन संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद

नेपाल पुलिस और नेपाली सेना सहित अग्निशमन दल और सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं. पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को मलबे से बचा लिया गया है और इलाज के लिए सिनामंगल के केएमसी अस्पताल ले जाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital