Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं की सूची में Electronics के तीसरे नंबर पर पहुंचने पर PM Modi ने खुशी जाहिर की

भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं की सूची में Electronics के तीसरे नंबर पर पहुंचने पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है. इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत हमारी अभिनव युवा शक्ति से प्रेरित है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो: IANS/PIB)

Electronics Export By India: भारत से एप्पल आईफोन (Apple iPhone) के निर्यात में उछाल के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) ने रत्न और आभूषणों को पीछे छोड़ते हुए 2024-25 (वित्त वर्ष 25) की अप्रैल-जून तिमाही (Q1) के अंत तक भारत के शीर्ष 10 निर्यातों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. अब केवल इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पाद ही इससे ऊपर हैं. वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स चौथे स्थान पर था.

वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) की पहली तिमाही के अंत में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 8.44 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 6.94 बिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर अधिक है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम ट्विटर) पर अपनी खुशी जाहिर की, जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की बढ़ती ताकत, सुधारों और Make in India पहल के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है. इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत हमारी अभिनव युवा शक्ति से प्रेरित है. यह सुधारों और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर हमारे जोर का भी प्रमाण है. भारत आने वाले समय में इस गति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.’

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इससे पहले एक्स पर इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए पोस्ट किया था, ‘भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब शीर्ष 3 में शामिल है! मेक इन इंडिया दुनिया में छाया हुआ है.’ उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की थी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में उछाल का श्रेय भारत से एप्पल आईफोन के निर्यात में वृद्धि को दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital