Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: एक्शन मोड में योगी सरकार, नर्स रेप कांड में तीन मदरसे सील

UP News: मुरादाबाद में नर्स के साथ बलात्कार मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में है.

UP News

UP News

मुरादाबाद में नर्स के साथ बलात्कार मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में है. मुरादाबाद के जिला अधिकारी अनुज सिंह ने बताया है कि इस मामले के एक आरोपी का पिता सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मदरसा संचालित कर रहा था. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तीन मदरसों को सील कर दिया.

बता दें कि हाल ही में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में एक नर्स के साथ बलात्कार की घटना हुई. इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी. शिकायत में बताया कि घटना वाले दिन उसकी बेटी की नाइट ड्यूटी थी. अस्पताल में उसे बंधक बनाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ल‍िया.

जिला अधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे के अनुसार कार्रवाई हो रही है. उन्‍होंने कहा क‍ि एक आरोपी का पिता जटपुरा, राजपुर केसरिया गांव में अवैध रूप से मदरसे संचालित कर रहा है. इस पर मुरादाबाद के अल्पसंख्यक अधिकारी, एसडीएम ठाकुरद्वारा मनी अरोड़ा, और सीओ ठाकुरद्वारा की मौजूदगी में मदरसों को सील कर द‍िया गया.

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के पूर्व SSP मोहन लाल भगत ने थामा BJP का दामन, कहा- PM Modi के विजन से प्रभावित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital