Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिना दस्तावेज कनाडा से अमेरिका में प्रवेश कर रहे भारतीयों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

कनाडा और अमेरिका के बीच का बॉर्डर 9,000 किलोमीटर लंबा है.

America,Canada

फोटो-सोशल मीडिया

हर महीने बिना दस्तावेज यानी अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसको लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह से कनाडा का वीजा स्क्रीनिंग प्रोसेस भी प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम में शरण मांगने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है.

मालूम हो कि कनाडा और अमेरिका के बीच का बॉर्डर 9,000 किलोमीटर लंबा है. यह दुनिया का सबसे लंबा खुला बॉर्डर है. जो भारत-चीन सीमा से करीब तीन गुना लंबा है, जिसकी लंबाई करीब 3,400 किलोमीटर है. इस सम्बंध में इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके अनुसार, कनाडा जाने वाले भारत के लोग यूनाइटेड किंगडम में भी शरण मांग रहे हैं. मालूम हो कि इस रिपोर्ट में US कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन के आंकड़ों के आधार पर बताया गया है कि केवल जून के महीने में 5,152 भारतीय बिना दस्तावेज पैदल कनाडा से अमेरिका में प्रवेश कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-पीड़ित डरे-सहमे, अपराधी खुलेआम घूम रहे…जानें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्यों कही ये बात

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि प्रत्येक महीने कनाडा से अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या, कुख्यात मेक्सिको रूट पार करने से भी ज्यादा हो गई है. यानी गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल होने के लिए भारतीय कनाडा वाले रूट को प्राथमिकता दे रहे हैं. ये ट्रेंड दिसंबर 2023 के बाद से देखने को मिला है. रिपोर्ट बताती है कि शरण मांगने वालों में काफी संख्या, कनाडा जाने वाले भारतीय यात्रियों की है, जिनका स्टॉप UK में था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि US CBP के आंकड़े बताते हैं कि साल 2023 में औसत हर महीने कनाडा-अमेरिका बॉर्डर पर ‘पकड़े गए’ भारतीयों की संख्या 2,548 थी. इसके अलावा इस साल जनवरी-जून के महीनों में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. यानी इन महीनों में यह नंबर औसत 3,733 का रहा. आंकड़े बताते हैं कि UK के ‘एट पोर्ट’ में शरण मांगने वाले भारतीयों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. साल 2021 में शरण मांगने वाले भारतीयों की संख्या 495 थी. इसी के साथ ही साल 2022 में यह आंकड़ा 136 प्रतिशत बढ़कर 1,170 पहुंच गया. फिलहाल इस साल के आंकड़ों को अगर देखें तो जून के महीने तक शरण के लिए 475 आवेदन ‘एट पोर्ट’ को मिले हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital