Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी हैं” केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया विवादित बयान

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है.

Rahul Gandhi

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू.

केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का नंबर-1 आतंकी करार दिया है.

राहुल गांधी को आतंकी बताया

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.’

अलगाववादी करते हैं तारीफ- बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू ने भागलपुर में कहा, “गोला-बम और बारूद बनाने वाले अलगाववादी राहुल गांधी के बयान की तारीफ करते हैं. जो हर वक्त लोगों को मारने की बात करते हैं, बम से उड़ाने की धमकी देते हैं, वैसे लोग अगर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं तो समझ जाइये कि देश के नंबर-1 आतंकी राहुल गांधी हैं. इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए सबसे बड़ा इनाम घोषित किया जाना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital