Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi US Visit: भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगवाएगी अमेरिकी स्पेस फोर्स, बाइडेन सरकार ने की 31 MQ-B ड्रोन देने की घोषणा

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन भारत और अमेरिका में कई समझौते हुए. दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर चिप बनाने का करार हुआ है. भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन भी खरीदेगा.

pm modi and biden
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India US Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन रविवार को न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. इसके लिए वे हेलीकॉप्टर से न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचे. इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से आयोजित किए गए ‘क्वाड कैंसर मूनशॉट इवेंट’ में हिस्सा लिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अगली पीढ़ी के दूरसंचार और हरित ऊर्जा अनुप्रयोगों के लिए उन्नत संवेदन, संचार और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स पर केंद्रित एक नया सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण समझौते को अंतिम रूप दिया. ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी सेना ने भारत के साथ इन अत्यधिक मूल्यवान प्रौद्योगिकियों के लिए प्रौद्योगिकी साझेदारी करने पर सहमति व्यक्त की है.

भारत और अमेरिका के बीच 2 अहम समझौते

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हुई मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के बीच 2 अहम समझौते हुए हैं. अमेरिका की स्पेस फोर्स भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगी. इसमें बनी सेमीकंडक्टर चिप्स का इस्तेमाल भारत और अमेरिका की आर्मड फोर्सेस करेंगी. इसके अलावा अमेरिका ने भारत को 31 MQ-B ड्रोन देने की घोषणा की है. इन अत्याधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए होगा. बताया जा रहा है कि MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन की कीमत करीब 3 अरब डॉलर है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से आयोजित किए गए ‘क्वाड कैंसर मूनशॉट इवेंट’ में पीएम मोदी शामिल हुए.

कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल हुए पीएम मोदी

क्वाड समिट के बाद पीएम मोदी अमेरिका में जो बाइडेन द्वारा आयोजित किए गए कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में पहुंचे. वहां बाइडेन ने सर्वाइकल कैंसर से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित किया. उसके बाद एक हैरान करने वाला वाक्या हुआ, बाइडेन पीएम मोदी को स्टेज पर आमंत्रित करने के लिए उनका नाम पुकारने वाले थे, लेकिन इस मौके पर वे उनका नाम ही भूल गए. वे करीब 5 सेकेंड तक मोदी का नाम याद करने की कोशिश करते रहे. उन्होंने कहा— ‘अब किसे बुलाऊं.’ तब एक अफसर के इशारे पर पीएम मोदी खड़े हुए.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital